भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान धोनी भाए लाटी के कार्टून, बोले- गांव के दिनों की याद दिला दी, इन्हें पार्सल करा दो - Uttarakhand Short News

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Monday, November 20, 2023

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान धोनी भाए लाटी के कार्टून, बोले- गांव के दिनों की याद दिला दी, इन्हें पार्सल करा दो

उत्तराखंड प्रवास पर आए भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को युवा कार्टूनिस्ट कंचन जदली का कार्टून किरदार लाटी खूब पसंद आया।


उत्तराखंड प्रवास पर आए भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को युवा कार्टूनिस्ट कंचन जदली का कार्टून किरदार लाटी खूब पसंद आया। इन कार्टून को देख वह खूब हंसे और कंचन को अपने दिल्ली आवास का पता दे बैठे। उन्होंने कहा, इस पते पर इन कार्टून को पार्सल करा दो।

कैप्टन कूल धोनी चार दिन के लिए उत्तराखंड प्रवास पर आए थे। यहां छुट्टियां बिताने के बाद वह अपनी पत्नी साक्षी व बेटी जीवा के साथ वापस मुंबई लौट रहे थे। इसी दौरान उन्होंने सोशल मीडिया पर कंचन के कार्टून देखे तो उन्होंने अपने दोस्त को कंचन से बात करने को कहा। दोस्त ने भी कंचन को वीडियो कॉल कर दिया।

कंचन ने बताया, धोनी ने करीब 12 मिनट तक उनसे व उनके परिवार से बात की। इस बीच उन्होंने उनके कार्टून किरदार लाटी के बारे में भी खूब बात की। ऑनलाइन ही कंचन ने उन्हें अपने बनाए कार्टून दिखा दिए। इसके बाद धोनी ने कंचन को अपना दिल्ली वाले आवास का पता बता दिया और कहा, इस पते पर इन कार्टून किरदार को पार्सल करा दो।  

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages